
जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में रहनेवाली एक नवविवाहिता की संदिग्ध परीस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर महिला को छत से फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ भाटापारा निवासी अनमोल आहूजा की 3 साल पहले हिंदू रीति रिवाज से विवाह हुआ है। मृतिका की डेढ साल की बेटी है। जिसकी छत से गिरने से मौत हुई है, परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की जांच जारी है जांच में जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। मृतिका के पिता मुरली निवासी भाटापारा ने बताया कि रात में करीब 12 बजे बेटी का फोन आया था कि ससुराल वाले झगड़ा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को छत से फेंका गया है।
