मकान में संदिग्ध गतिविधि की शिकायत, 3 युवक गिरफ्तार

सतना :पिछले कई दिनों से लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर जब पुलिस टीम ने एक मकान में पहुंचकर दबिश दी तो वहां पर कुछ युवतियां और 3 युवक संदिग्ध अवस्था में पाए गए. पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए एक ओर जहां तीनों युवकों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया. वहीं दूसरी ओर युवतियों का चेतावनी देते हुए उनके परिजनों को सौंप दिया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर गली नंबर 10 के पीछे स्थित कामदगिरी कालोनी में स्थित एक मकान में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें स्थानीय रहवासियों द्वारा की जा रही थी. रहवासियों का कहना है कि उक्त मकान में हर समय युवक और युवतियों का आना जाना लगा रहता है. मकान में अवैध गतिविधियों की वजह से समूची कालोनी का माहौल खराब हो रहा है.

Next Post

सतना ननि को वार्षिक पर्यावरण पुरस्कार

Fri Jun 6 , 2025
सतना: भोपाल में आयोजित एक गरिमामय समारोह में माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा सतना नगर निगम को “मध्य प्रदेश वार्षिक पर्यावरण पुरस्कार वर्ष 2023-24” से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार सतना नगर निगम को तालाबों के संरक्षण एवं संवर्धन, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की प्रभावी उपलब्धता तथा व्यापक स्तर […]

You May Like