सतना: भोपाल में आयोजित एक गरिमामय समारोह में माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा सतना नगर निगम को “मध्य प्रदेश वार्षिक पर्यावरण पुरस्कार वर्ष 2023-24” से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार सतना नगर निगम को तालाबों के संरक्षण एवं संवर्धन, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की प्रभावी उपलब्धता तथा व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यों के लिए प्रदान किया गया है।
इस सम्मान को महापौर योगेश ताम्रकार ने स्वयं मुख्यमंत्री से प्राप्त किया। उन्होंने कहा, नगर निगम भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध रहेगा और ऐसे कार्यों को निरंतर जारी रखा जाएगा। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने सतना नगर के प्रत्येक जागरूक नागरिक को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है।
