
आष्टा. पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान के दौरान देवास से भोपाल जाते हुए एक बड़े ट्राले को जब्त किया. वाहन चालक ट्राले को लहराते हुए चला रहा था. जब उसे रोका तो देखा चालक शराब पीकर वाहन चला रहा था. वाहन में बड़ी मात्रा में ट्रैक्टर लदे हुए थे. जावर पुलिस ने ट्राला चालक मुकेश सिसोदिया निवासी जिला मथुरा उत्तरप्रदेश पर यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर चालक कार्रवाई कर ट्राला थाने में खड़ा कराया गया.
