सूडान के प्रधानमंत्री ने सरकार भंग की

बेरूत, 02 जून (वार्ता) सूडान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री कामिल इदरीस ने सरकार भंग कर दी है।

सूडान की सरकारी समाचार एजेंसी ने यह रिपोर्ट दी है।

रविवार को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, श्री इदरीस ने कैबिनेट भंग करने और नयी सरकार बनने तक सरकार के कामकाज को चलाने के लिए महासचिवों और मंत्रालयों के सचिवों को नियुक्त करने के निर्णय की सरकारी कर्मचारियों को जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि श्री इदरीस ने शनिवार को 2021 के सैन्य नेतृत्व वाले तख्तापलट के बाद सूडान के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। श्री इदरीस ने रविवार को अपने संबोधन में राजनीतिक गुटों के बीच तटस्थता बनाये रखने और स्थिरता, सुरक्षा और पुनर्निर्माण को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। उन्होंने एक व्यापक राष्ट्रीय कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है।

 

 

Next Post

ट्रांसफर;अधिकारियों-कर्मचारियों में बेचैनी, नेताओं के लगा रहे चक्कर

Mon Jun 2 , 2025
सिंगरौली: राज्य सरकार द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले की तिथि 10 जून तक बढ़ाए जाने के बाद जिले में तीन साल से अधिक समय से पदस्थ कर्मियों में बेचैनी बढ़ गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने पहले 1 मई से 30 मई तक तबादलों पर लगी […]

You May Like