इंदौर: मिल क्षेत्र में आने वाले वार्ड नंबर 29 में पिछले एक महीने से सीवरेज लाइन डालने का कार्य जोरों पर चल रहा है लेकिन इस कार्य के साथ ही लोगों की कई तरह की परेशानियां बढ़ गई है. वार्ड के पाटनीपुरा में गीता चौक के आसपास सीवरेज कार्य करने के लिए हर गली हर मुख्य सड़क खोद दी गई है जिससे हर तरफ सड़क की जर्जर हालत हो चुकी है. जगह-जगह गड्ढे और पत्थर गिट्टी फैले हुए हैं जिससे लोगों को आने-जाने में काफ़ी परेशानियां हो रही है.
मुसीबत तो जब बढ़ गई जब पिछले कुछ दिनों से शहर में बरसात हुई ऐसे में इस उबड़ खाबड़ सड़क पर पूरी तरह से कीचड़ फैल गया. राहगिरों के अलावा अब यहां के स्थानीय लोगों को हर दिन परेशानियों से भरा है. लोग आते-जाते गिरते हैं. स्कूल जाते बच्चों के लिए भी मुश्किल भरा सफर हो चुका है. क्षेत्र के कई बुजुर्गों को फिसलने से चोटे आई हैं. बताया जाता है कि क्षेत्र में सभी जगह एक साथ कार्य शुरू करने की वजह से यहां समस्या खड़ी हुई.
इनका कहना है
पिछले डेढ़ दो महीने से क्षेत्र में समस्या बनी हुई है. वाहन चालक गिर जाते हैं. बुजुर्ग फिसल जाते हैं. बच्चों को आने-जाने में भी बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है.
गंगाराम मालवीय
पहले जो समस्या थी बरसात के बाद और परेशानियां बढ़ गई हैं. स्थानीय लोगों का तो दिन भर आना जाना लगा रहता है. जल्दी-जल्दी कार्य पूरा हो ताकि राहत मिल सके.
कुंज बिहारी सेन
मै इसी क्षेत्र का निवासी हूं. अभी आते समय मैं फिसल कर गिर गया और पैर पर चोट लग गई. पिछले के हफ्तों से समस्या बनी हुई है, सब परेशान हैं.
ओम प्रकाश बोरासी
