सात चाकूबाज पकड़ाए, आठ चाकू जब्त

जबलपुर। क्राइम ब्रांच , लार्डगंज, बेलबाग, विजय नगर और माढ़ोताल पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए सात चाकूबाजों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से आठ चाकू जब्त किए गए।

लार्डगंज थाना प्रभारी नवल सिंह आर्य ने बताया कि रानीताल चौक के पास क्राईम ब्रांच एवं लार्डगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दबिश देकर सूरज चौधरी पिता विनय चौधरी 19 वर्ष निवासी दमोह नाका एवं निखिल सेन पिता प्रदीप सेन 20 वर्ष निवासी आईटीआई माढोताल को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से दो चाकू जब्त किए गए। इसी प्रकार बेलबाग राजकुमार खटीक ने बताया कि बेलबाग टोरिया में दबिश देकर साहिल उर्फ शंकर कश्यप 19 वर्ष निवासी बेलबाग टोरिया को चाकू के साथ पकड़ा गया। इसी प्रकार विजय नगर थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि मुथु ट फायनेंस, एसबीआई के पास दबिश देते हुये पंकज प्रधान 18 वर्ष निवासी खैरी पाटन एवं सनी सेन 27 वर्ष निवासी संचार नगर, संतोष मार्को 20 वर्ष निवासी कोहानी देवरी शहपुरा को पकड़ा गया। जिनके कब्जे से तीन चाकू जब्त किए गए। इसी प्रकार माढ़ोताल थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि पुरानी बस्ती करमेता मे दबिश देते हुये राहुल उर्फ देवा यादव 25 वर्ष निवासी कठोंदा को चाकू सहित पकडा गया।

Next Post

दिल्ली वालों को बेवक़ूफ़ बना रही भाजपा : आप

Sat May 31 , 2025
नयी दिल्ली, 31 मई (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार आप की सरकार के काम को ही अपना बताकर दिल्ली वालों को बेवक़ूफ़ बना रही है। आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भाजपा सरकार के 100 दिनों की […]

You May Like