रीवा में अन्य जिलो के अपेक्षा कम हुई बारिश

रीवा: रीवा संभाग में इस बार समय पर मानसून ने दस्तक दे दी थी. रूक-रूक कर अभी भी बारिश हो रही है. लेकिन रीवा में सबसे कम बारिश हुई है अन्य जिलो के अपेक्षा.रीवा संभाग में एक जून से अब तक 1069.38 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है. संभाग में इस अवधि में रीवा जिले में 762.7 मिली मीटर, सतना में 993.9 मिली मीटर, मैहर में 961.9 मिली मीटर, मऊगंज में 1443.2 मिली मीटर, सीधी में 1178.1 मिली मीटर तथा सिंगरौली जिले में 1076.5 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है.

गत वर्ष इसी अवधि में संभाग में 829.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी. संभाग में सिंचाई के प्रमुख स्त्रोत बाणसागर बांध में 9 सितम्बर को सुबह 8 बजे तक जल स्तर 341.48 मीटर तक पहुंच गया है. गत वर्ष 9 सितम्बर तक इसका जल स्तर 341.42 मीटर पर था. बांध में 96 प्रतिशत जल भराव हो गया है.

बांध का अधिकतम जल भराव स्तर 341.64 मीटर है. शहडोल और अनूपपुर जिलों में पिछले 48 घंटों में अच्छी वर्षा के कारण 8 सितम्बर को बांध के 2 गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी की गई. पानी की आवक घटने के साथ गेट क्रमश: बंद किए जा रहे हैं. अधिकारी बांध के जल स्तर पर लगातार निगाह रख रहे हैं.

Next Post

वैश्य गरिमा मंच स्थापना दिवस 14 सितंबर को मनेगा

Wed Sep 10 , 2025
ग्वालियर: वैश्य गरिमा मंच ग्वालियर द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न शाह के निर्देशानुसार 14 सितंबर को श्री वैश्य गरिमा मंच का स्थापना दिवस राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जायेगा। इसी संदर्भ में ग्वालियर में 14 सितंबर को कैंसर हॉस्पिटल पहाड़ी पर शाम 5 बजे से 7 बजे तक स्थापना दिवस का कार्यक्रम […]

You May Like