ग्वालियर: जिला फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा शहर में पहली बार फुटबॉल डी लाइसेंस कोर्स का आयोजन किया जा रहा है। इस सर्टिफिकेट कोर्स का उद्देश्य ग्वालियर में फुटबॉल कोच बनने के इच्छुक लोगों को प्रशिक्षण प्रदान करना है।आल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने इस लाइसेंस कोर्स के लिए गुड़गांव के केशव दत्त को इंस्ट्रक्टर और विनय कदम को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है।
जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव शिव वीर सिंह भदोरिया ने बताया कि यह कोर्स ग्वालियर में फुटबॉल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।अखिल भारतीय फुटबॉल संघ के नियमनुसार, इस 6 दिवसीय कोर्स में 24 सीटें हैं और इसमें 2 प्रैक्टिकल और 2 थ्योरी सेशन शामिल हैं। यह कोर्स ग्वालियर में फुटबॉल कोचिंग में अपना करियर बनाने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन अवसर है।
