किसानों की समस्याओं पर कांग्रेस का ज्ञापन, जिलाध्यक्ष ने नेताओं से की मुलाकात

माखननगर। किसानों की मूंग खरीदी पंजीयन एवं रुका हुआ चने गेहूं का भुगतान करने सहित अन्य समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने तहसील कार्यालय में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इधर,जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत पांडे अपने साथियों सहित माखन नगर में अरुण तिवारी के निवास पर कांग्रेसियों से मुलाकात करने पहुंचे। पूर्व सरपंच देवेंद्र यादव के निवास पर रमेश तिवारी, सुनील मोदी आदि से मुलाकात की। ग्राम सांगा खेड़ा में शंभू भक्त मंडल एवं सांगा खेड़ा ग्रामीण वासियों द्वारा आयोजित भागवत कथा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल, रमन शुक्ला, अर्जुन सिंह चौधरी एवं अखिलेश दीवान से मुलाकात की।

Next Post

बारिश के समय 24 घंटे मोबाइल चालू रखें अधिकारी

Thu May 29 , 2025
जबलपुर: शहर में कहीं भी जलप्लावन की स्थिति निर्मित न हो, नाला-नालियों और कंजरवेंसियों की सफाई नियमित रूप से की जाए, जलप्लावन के लिए चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी रखी जाए। जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए । मानसून काल के दौरान जिम्मेदार अधिकारी 24 घंटे अपने-अपने मोबाइल चालू […]

You May Like