मुंबई, (वार्ता) एस्सार समूह की डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर शाखा ब्लैक बॉक्स लिमिटेड को वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 60 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के मुकाबले 48 प्रतिशत अधिक है।
कंपनी ने मंगलवार को बयान जारी कर बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कंपनी का लाभ 205 करोड़ रुपये रहा, जो 49 प्रतिशत की बढ़त को दर्शाता है। वहीं, वार्षिक राजस्व पांच प्रतिशत घटकर 5,967 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी ने 1,550 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर हासिल किए और मार्च 2025 तक इसका ऑर्डर बैकलॉग 50.4 करोड़ डॉलर रहा। उसने भारत में विस्तार के तहत 100 करोड़ रुपये का निवेश किया। कंपनी ने 50 प्रतिशत अंतिम लाभांश की सिफारिश की और वित्त वर्ष 2026 को लेकर आशावादी दृष्टिकोण जताया है।
