सतना:नगरीय विकास एवम आवास मंत्री तथा सतना जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने चित्रकूट प्रवास के दूसरे दिन सोमवार को चित्रकूट धाम के समेकित विकास की परियोजना के प्रगतिरत और प्रस्तावित कार्यों का स्थल निरीक्षण किया।प्रभारी मंत्री श्री विजय वर्गीय और राज्य मंत्री श्री मती प्रतिमा बागरी ने सबसे पहले मोहकम गढ़ किले का निरीक्षण किया।एम पी आई यू डी सी के अधिकारियो ने बताया कि मोहकम गढ़ किले को हैरिटेज के रूप मे विकसित किए जाने की योजना है।
दशमी शताब्दी के इस प्राचीन किले के विकाश के प्रथम चरण में लगभग 9 करोड़ रूपए का व्यय किया जाएगा ।प्रभारी मंत्री ने बंदर कोल स्थित नाना जी श्रृद्धा केंद्र का अवलोकन भी किया । दीन दयाल शोध संस्थान द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से नाना जी श्रृद्धा केंद्र की स्थापना की गई हैं।प्रभारी मंत्री और राज्य मंत्री ने चित्रकूट के राजोला बायपास का निरीक्षण कर विकाश कार्यों का अवलोकन किया।
इस मौके पर विधायक चित्रकूट सुरेंद्र सिंह गहरवार विधायक विक्रम सिंह,महापौर योगेश ताम्रकार,कलेक्टर डा सतीश कुमार एस पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता एसडीएम जितेंद्र वर्मा,संगठन सचिव अभय महाजन जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पांडे,बालेंद्र गौतम,प्रबल श्रीवास्तव एवं विभागीय अधिकारी गण उपस्थित थे।
