जबलपुर : मदनमहल और घमापुर में भी चाकूबाजी हुई। दो घायल हो गए। मदनमहल पुलिस के मुताबिक शिवम पासी 19 वर्ष निवासी रानीताल गेट नम्बर 1 के पास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि माछल्ला कोरी ने उस पर चाकू से हमला कर चोट पहुंचा दी।
इसी प्रकर घमापुर थाने में श्रीमती यशोदा सोनी 54 वर्ष निवासी शुक्ला होटल तिराहा के पास घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अभिषेक वंशकार ने शराब पीने के लिए रूपए न देने पर उसके बेटे किशन सोनी पर चाकू से हमला कर दिया।
