शादी वाले घर में सिलेंडर फटने से लाखों रुपए का नुक़सान

भिंड: आलमपुर थाना क्षेत्र के ररुआ नम्बर दो में अलसुबह दर्दनाक हादसा हो गया, जब हरिओम बघेल के चाचा बच्चीलाल बघेल के घर गैस सिलेंडर से अचानक आग लग गई। घर में उनकी बेटी रश्मि बघेल की शादी की तैयारियाँ चल रही थीं।

आज मंडप का कार्यक्रम था और शाम को फलदान लेकर उत्तरप्रदेश के कालपी तहसील के कोहन गांव जाना था।आग इतनी भयावह थी कि पूरा दहेज का सामान, घर में रखा अनाज, तीन लाख रुपए नकद और जेवरात जलकर खाक हो गए। लगभग दस से 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

Next Post

अवैध शराब माफिया ने चाचा-भतीजे को गोली से उड़ाया

Mon May 26 , 2025
मुरैना: अवैध शराब माफिया द्वारा की गोलीबारी में चाचा भतीजे की गोली लगने से मौत हो गई। सिहोनिया थाना इलाके के मिरघान गांव में ताबडतोड़ गोलियां चलीं। शराब कारोबारी अपनी स्विफ्ट कार से जा रहा था तभी भोला भदोरिया ने उसका बोलेरो जीप से पीछा किया दोनों अपनी गाड़ियां भगाते […]

You May Like