जिला प्रबंधन समिति की बैठक: भू-माफिया से जुड़े पटवारियों को हटाने पर सहमति

सतना: चित्रकूट में प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में हुई जिला प्रबंधन समिति की बैठक में भू-माफिया से संबंध रखने वाले पटवारियों को हटाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सांसद गणेश सिंह और नागौद विधायक नागेंद्र सिंह की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। बस स्टैंड का नाम अमर शहीद रणमत सिंह और मेडिकल कॉलेज का नाम अटल बिहारी वाजपेयी करने का प्रस्ताव रखा गया।

शिक्षा विभाग में पोर्टल संबंधी दिक्कतें दूर करने और जनता को सुविधा देने पर चर्चा की गई। भाजपा का नया जिला कार्यालय बनाने के लिए भूमि आवंटन की बात कही गई। बैठक निजी होटल में आयोजित हुई, जबकि आमतौर पर शासकीय या पार्टी कार्यालयों में होती है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार प्रारम्भ में चित्रकूट में बैठक के आयोजन को लेकर कुछ सदस्यों में मतभेद की चर्चाएं थी। हालांकि बैठक में दो महत्वपूर्ण सदस्यों की गैरमौजूदगी पूरे समय खटकती रही।

Next Post

चकदही से सतना रूट पर चल रही सूत्र सेवा बस आग के हवाले

Mon May 26 , 2025
सतना: सतना से चकदही के बीच चलने वाली नगर निगम की सूत्र सेवा को अज्ञात लोगों आग लगा दी। घटना शनिवार-रविवार की रात ढेड़ से दो बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में सबसे पहले टायर में आग लगी। आग धीरे-धीरे बढ़ती हुई डीजल टैंक […]

You May Like