नाबालिग लड़की बनी सगे चाचा के बच्चे की मां

शिवपुरी: जिला अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक 16 साल की लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। किशोरी को पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया था। यहीं किशोरी के गर्भवती होने का खुलासा हुआ। इस मामले में पुलिस ने जब पड़ताल की तो दुष्कर्म का पता चला। किशोरी के साथ किसी और ने नहीं बल्कि उसे बेटा कहकर बुलाने वाले उसके सगे चाचा ने ही दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

वहीं आरोपी अभी फरार है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी चाचा अपनी ही भतीजी को कई महीनो से धमकाकर उसके साथ कुकृत्य कर रहा था। किशोरी गर्भवती हो गई और उसने एक शिशु को जन्म दिया। अस्पताल से मिली सूचना के बाद देहात थाना पुलिस ने किशोरी के प्रारंभिक बयान लिए तो पूरी घटना सामने आई।आरोपी चाचा कोलारस के एक गांव का रहने वाला है। जब आरोपी को किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी लगी तो वह अपने गांव चला गया। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है।

Next Post

1 किलो से अधिक चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार भी जब्त

Sun May 25 , 2025
इंदौर: क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में दो आदतन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.048 किलोग्राम चरस और एक हुंडई कार जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी गई है।यह कार्रवाई 24/25 मई की दरम्यानी रात लक्ष्मीबाई नगर […]

You May Like

मनोरंजन