नदियों के संरक्षण से ही भावी पीढ़ी का जीवन सुरक्षित होगा

रीवा:जिले भर में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नदियों की साफ सफाई और उनके उद्गम स्थालों में सुधार का कार्य किया जा रहा है.इस क्रम में रायपुर कर्चुलियान विकासखण्ड में भेड़ौरा नदी में जन अभियान परिषद द्वारा प्रशासन के सहयोग से साफ सफाई का अभियान शुरू किया गया. इस अवसर पर आयोजित जल संवाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि नदियों के संरक्षण से ही हमारी भावी पीढ़ी का जीवन सुरक्षित रहेगा.

नदियाँ बहुत महत्वपूर्ण प्राकृतिक संपादा हैं. नदियों पर लाखों जीव जन्तुओं और पौधों का जीवन निर्भर है. नदियाँ पानी के संचार, खेती और जल संसाधन के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. नदियों में पानी को साफ करने की नैसर्गिक क्षमता रहती है. पर्यावरण को संतुलित बनाने में भी नदियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है. इस लिए हर छोटी-बड़ी नदी के उद्गम स्थल को साफ सुथरा और सुरक्षित बनाने एवं नदियों की पुर्नजीवित करने की आवश्यकता है.

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से हम सबको जल संरक्षण में सहयोग का अवसर दिया है. हर व्यक्ति पानी की बचत करें और पानी के सरंक्षण तथा संवर्धन में योगदान दें. जल संवाद कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से पूरे जिले में जल संरक्षण के कार्य किये जा रहे हैं. पुराने जल स्त्रोतों के जीर्णोद्धार और सुधार के साथ-साथ नवीन संरचनाओं का निर्माण भी किया जा रहा है. कार्यक्रम मंप वरिष्ठ समाजसेवी योगेन्द्र शुक्ला, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय सिंह तथा विकासखण्ड समन्वयक सुषमा शुक्ला ने भी अपने विचार व्यक्त किये. इस दौरान स्थानीय लोग मौजूद रहे.

Next Post

नाबालिग लड़की बनी सगे चाचा के बच्चे की मां

Sun May 25 , 2025
शिवपुरी: जिला अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक 16 साल की लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। किशोरी को पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया था। यहीं किशोरी के गर्भवती होने का खुलासा हुआ। इस मामले में पुलिस ने जब पड़ताल की तो दुष्कर्म […]

You May Like