बुधनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात्रि अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई. युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया. जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार युवक 25 वर्षीय कृष्ण कुमार बरमेया आ. विपतलाल निवासी ग्राम इंदौरी तह शाहपुर डिंडोरी का रहने वाला है जो बुधनी में रहकर ग्राम पीलीकरार स्थित वर्धमान फेब्रिक्स में कार्य करता था.वर्धमान फेब्रिक्स की वर्कर कालोनी में रहता था. घटना के बाद युवक के परिजनों को सूचना दिए जाने पर वह बुधनी आ गए थे. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है.
Next Post
शक्ति तूफान का असर : ग्वालियर में सुबह होते ही तेज आंधी के साथ बारिश
Sun May 25 , 2025
ग्वालियर:शक्ति तूफान का असर ग्वालियर में भी हुआ। आज रविवार सुबह होते ही ग्वालियर में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। केरल में मानसून की झमाझम शुरू होने के बाद मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि ग्वालियर चम्बल में 15 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। आज रविवार सुबह […]

You May Like
-
6 months ago
पानी का पैसा दोगे तभी मिलेगा पीने का पानी
-
10 months ago
DGP का फरमान पुलिस करेगी सांसद-विधायकों को सैल्यूट
-
12 months ago
सफाई पर कुछ संतुष्ट तो कुछ नाराज