घुटने के आंशिक जोड़ प्रत्यारोपण पर लाइव कार्यशाला रविवार को

*देश भर के 150 चिकित्सक करेंगे शल्य- चिकित्सा- मंथन*

ग्वालियर। ग्वालियर ऑर्थोपेडिक सोसायटी और जीआरएमसी ऑर्थोपेडिक विभाग ग्वालियर की ओर से ग्वालियर में पहली बार यूनिकॉन्डिलर आंशिक घुटने के प्रतिस्थापन ऑपरेशन पर लाइव कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। इस कार्यशाला को जीआरएमसी आर्थोप्लास्टी अपडेट 2025 नाम दिया गया है। इसका आयोजन रविवार को होटल सेंट्रल पार्क सायाजी में किया जा रहा है | ग्वालियर आर्थोपेडिक सोसायटी के अध्यक्ष व मध्य प्रदेश ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के सचिव जीआर मेडीकल कॉलेज में अस्थि रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ आर एस बाजोरिया ने बताया कि इंदौर से आए डॉ. हेमंत मंडोवरा यूनिकॉन्डिलर घुटने के आंशिक जोड़ का लाइव ऑपरेशन करेंगे । वहीं इंग्लैंड से विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ दिव्य प्रकाश ऑन लाइन जुड़कर लैक्चर देंगे। इस लाइव कार्यशाला में देश भर के लगभग 150 अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर्स भाग लेंगे। वरिष्ठ डॉक्टर्स लाइव शल्य चिकित्सा के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टर्स को अत्याधुनिक ऑपरेशन के गुर सिखाएंगे । साथ ही अत्याधुनिक चिकित्सा सर्जरी पर प्रकाश डालेंगे । ग्वालियर संभाग में पहली बार यूनिकॉन्डिलर घुटने के आंशिक जोड़ का ऑपरेशन किया जा रहा है।

*इन डॉक्टर्स के होंगे व्याख्यान*

इंदौर से आए डॉ अनुराग पनवेल, जीआर मेडीकल कॉलेज के डीन डॉ आरकेएस धाकड़, जीआर मेडीकल कॉलेज के पूर्व डीन व अस्थिरोग विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ समीर गुप्ता, डॉ वीपी मिड्ढा, ग्वालियर आर्थोपेडिक सोसायटी के अध्यक्ष व जीआरएमसी अस्थिरोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ आर एस बाजोरिया, ग्वालियर आर्थोपेडिक सोसायटी के सचिव डॉ आशीष दुबे, डॉ सचिन जैन,डॉ अभिलेख मिश्रा,डॉ विकास सिंघल, डॉ स्वप्निल जोशी का व्याख्यान रहेगा।

Next Post

पूर्व निगम अध्यक्ष और उनकी बेटी के साथ सैलाना ओव्हर ब्रिज पर मारपीट 

Sat May 24 , 2025
रतलाम। भाजपा नेता पूर्व निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल और उनकी बेटी के साथ शुक्रवार रात करीब 11.50 बजे कुछ बदमाशों ने बेल्ट से मारपीट की। वारदात में उनकी सोने की चेन भी गायब हुई है। श्री पोरवाल ने बाइक से रॉन्ग साइड आ रहे युवको को टोका था जिससे नाराज […]

You May Like