बढ़ते शक्कर के दाम के बीच जिले में शक्कर की कालाबाजारी शुरू

सतना: जिले में शक्कर के बढ़ते दामों के बीच बड़े व्यापारियों की कथित जमाखोरी ने बाजार की चिंता बढ़ा दी है।  कुछ कारोबारी पहले से मौजूद स्टॉक के बावजूद शक्कर का अतिरिक्त भंडारण कर रहे हैं और कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। बाजार में आने वाले दिनों में दाम और बढ़ने की आशंका है।

चाय की प्याली से लेकर मिठाइयों तक, शक्कर की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी के घरेलू बजट पर असर डालना शुरू कर दिया है। जिले के बाजार में शक्कर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। थोक बाजार में शक्कर करीब 65 रुपए प्रति किलो, जबकि खुदरा बाजार में इसका भाव 70 से 75 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है।

शक्कर के बढ़ते दामों के बीच जिले में इसकी जमाखोरी और कालाबाजारी भी शुरू हो गई हैं। कुछ बड़े व्यापारियों के पास पहले से शक्कर का स्टॉक मौजूद है और कीमतों में और बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त भंडारण किया जा रहा है।

बाजार में अचानक बढ़े दामों का सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। घरेलू उपयोग के साथ-साथ चाय-नाश्ते की दुकानों, होटल और मिठाई कारोबारियों की लागत भी बढ़ रही है। इसका असर आने वाले दिनों में मिठाइयों और अन्य शक्कर आधारित खाद्य पदार्थों की कीमतों पर पड़ सकता है। आने वाले त्योहारों और शादी के सीजन को देखते हुए शक्कर की मांग बढ़ने की संभावना है। ऐसे में यदि आपूर्ति सामान्य नहीं हुई और जमाखोरी पर रोक नहीं लगी तो कीमतों में और इजाफा हो सकता है।
इनका कहना
आपने माध्यम से जानकारी मिली है अगर इस तरह का कोई कालाबाजारी शक्कर को लेकर कर रहा और वह पाया जाता है तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी
सम्यक जैन जिला खाद अधिकारी

Next Post

मोबाइल फोन विनिर्माण योजना अधिसूचित , वैष्णव ने कहा भारतीय ब्रांडों को मिलेगा प्रोत्साहन

Sat Aug 22 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने मोबाइल फोन विनिर्माण योजना (एमपीएमएस) को अधिसूचित किया है, जिसके लिए 62,500 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मोबाइल फोन विनिर्माण योजना से भारतीय स्वामित्व वाले मोबाइल ब्रांडों, […]

You May Like