
सीहोर/आष्टा. चार दिन पहले ग्राम भंवरा के एक कुएं में मिले युवक के शव के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है. गौरतलब है कि गत 20 मई को थाना आष्टा को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम भवरा के पास खेत पर बने कुएं में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश तैर रही है. मृतक की पहचान इछावर निवासी बृजलाल कोरकु पिता बलराम कोरकू निवासी हरसपुर के रूप में की गई. आष्टा पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी थी. जांच के दौरान पुलिस को ज्ञात हुआ कि मृतक बृजलाल का ग्राम कुंडीखाल निवासी एक लड़की से प्रेस प्रसंग था. घटना के कुछ दिन पूर्व प्रेमिका के पिता लखन कोरकु एवं मृतक बृजलाल का विवाद हुआ था. पुलिस ने इस आधार पर लखन कोरकु पिता गोपाल से पूछताछ किया जिसने अपना जुर्म स्वीकार किया.उसने पुलिस को बताया कि मृतक ब्रजलाल कोरकु मुझ पर मेरी बेटी से विवाह करने का बार बार दबाव बना रहा था. मुझे मेरी बेटी का विवाह मृतक ब्रजलाल के साथ नहीं करना था इसके उपरांत भी उसके द्वारा मुझ पर विवाह का दबाव लगातार बनाए जा रहा था. इसी से आवेश में आकर 14 मई को गुस्से में चाकू से बृजलाल को मारा और बृजलाल के शव को रस्सियों से बांध बोरी में भर कर बाइक पर रख भंवरा ले जाकर एक खेत के कुएं में बड़ा पत्थर बान्ध कर फैंक दिया था आरोपी के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू एवं बाइक जप्त की है.
