शहर में गर्मी के पहले हाइड्रेंड और प्याऊ निर्माण के निर्देश

मार्च के पूर्व वन टाईम सेंटलमेंट स्कीम और नल कनेक्शन वैध करने के लगेंगे शिविर

इंदौर: नगर निगम द्वारा बकाया जलकर को लेकर फिर से वन टाईम सेंटलमेंट और अवैध से वैध नल कनेक्शन का अभियान शुरू होगा. सभी वार्डों में गर्मी के पहले हाइड्रेंड और सीएनजी वाटर टैंकर की व्यवस्था करने को लेकर समीक्षा की गई. साथ ही शहर में प्रमुख स्थानों पर प्याऊ निर्माण करने के निर्देश दिए.महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज जलयंत्रालय और ड्रेनेज विभाग की समीक्षा बैठक की.

बैठक में आगामी 31 मार्च के पूर्व 10 दिन तक पुनः वन टाईम सेंटलमेंट स्कीम चलाने का तय किया गया. स्कीम चलाने का उद्देश यह है कि शेष बकाएदार जलकर का पैसा जमा कर योजना का लाभ उठा सके। वहीं आगामी 7 दिन तक सभी वार्डो में अवैध से वैध नल कनेक्शन करने की जनता से अपील करने का अभियान चलाने का शुरू करने का कहा गया. साथ ही शहर के ऐसे क्षेत्र जहां पर पेयजल लाईन है, किंतु जल वितरण नहीं हो रहा है. ऐसे स्थानों पर शिविर लगाकर जल वितरण से संबंधित विसंगतियों को दूर करने के निर्देश दिए गए. गर्मी शुरू होने के पहले शहर के हर वार्ड में हायडेंड निर्माण  एवं सभी 85 वार्डो में सीएनजी से ऑपरेट वॉटर टैंकर संचालन के संबंध में विभागीय अधिकारियो को तैयारी करने आदेश दिए.
नर्मदा के चौथे चरण की समीक्षा की
इसके साथ नर्मदा चौथे चरण की भी समीक्षा की गई. गर्मी में शहर के प्रमुख चौराहों  एवं स्थानों पर प्याऊ निर्माण करने का महापौर ने विशेष तौर पर कहा है. शहर मे सीवरेज लाईन के कार्य को जल्दी पूरा कर रेस्टोरेशन नई पेयजल टंकियों से सप्लाई तथा वॉटर प्लस सर्वेक्षण कार्यो के संबंध में भी निर्देश दिए. बैठक में जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलु, अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा, कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव, जलप्रदाय विभाग के सहायक यंत्री, उपयंत्री व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे

Next Post

स्ट्रीट डॉग शहर में मचा रहे आतंक

Fri Jan 17 , 2025
रोजाना सामने आ रहे कुत्ते काटने के प्रकरण जबलपुर: शहर में रोजाना ही लगभग 50 से ज्यादा लोग डॉग बाइट का शिकार हो रहे हैं। जिला प्रशासन ने आवारा कुत्तों की नसबंदी में करोडों खर्च कर दिए है। इसके बावजूद भी आवारा कुत्तों का आतंक कम नहीं हो रहा है। […]

You May Like