
लंदन, 24 मई (वार्ता) उत्तर-पश्चिम लंदन में एक घर में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गयी, जिनमें तीन लड़के और एक महिला शामिल है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।
आग वेम्बली के समीप टिलेट क्लोज में तड़के 1:20 बजे (0020 जीएमटी) के बाद लगी। आग के कारणों की जांच
पुलिस अधिकारी कर रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, इस आगजनी में 43 वर्षीय महिला और 15, आठ और चार वर्षीय तीन लड़कों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी तथा दो अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने कहा कि इस मामले में एक 41 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और वह अभी भी हिरासत में है।
