प्रदेश प्रभारी ने ली ग्वालियर के भाजपा पार्षदों की बैठक

ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द ने शनिवार को ग्वालियर के बाल भवन में नगर निगम के भाजपा पार्षदों की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने ग्वालियर निगम में भाजपा पार्षद दल को जनहित के मुद्दों पर क्विक एक्शन की नसीहत देते हुए एकजुटता बनाए रखने का आहवान किया।

इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद भारत सिंह कुशवाहा, संभाग प्रभारी विजय दुबे, जिला प्रभारी अरूण चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, नगर निगम अध्यक्ष मनोज तोमर, जिला महामंत्री विनोद शर्मा, विनय जैन, राजू पलैया, नेता प्रतिपक्ष हरिपाल सहित पार्टी पदाधिकारी व पार्षद उपस्थित रहे।

Next Post

झाड़ियों की आड़ में छिपा कर रखी थी शराब, तस्कर गिरफ्तार

Sat May 24 , 2025
जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत धमनी तिराहा के पास जूरी रोड़ किनारे झाड़ियों में छिपा कर रखी गई 338 पाव देशी शराब कीमती लगभग 30 हजार रूपये की पुलिस ने जप्त कर ली है। साथ ही शराब तस्कर शिवम सिंह लोधी 22 वर्ष निवासी ग्राम धमनी को गिरफ्तार कर लिया है। […]

You May Like

मनोरंजन