मालवा और निमाड़ अंचल की सभी 8 सीटों के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी 

भारतीय जनता पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व अब लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की आठ लोकसभा सीटों पर जुट गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा खंडवा, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डा. महेंद्र सिंह नीमच, मंदसौर., पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर उज्जैन, रतलाम व इंदौर और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा इंदौर लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।

मुख्यमंत्री यादव मंदसौर में प्रबुद्धजनों के साथ बैठक में शामिल होंगे। मंदसौर लोकसभा क्षेत्र के गरोठ विधानसभा के भानपुरा में जनसभा, सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के शामगढ़, रतलाम लोकसभा क्षेत्र के पेटलावद विधानसभा क्षेत्र के अंबापाडा में पं. कमल किशोर नागर की कथा में सम्मिलित होंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा नेपानगर के अनुव्रत भवन में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करेंगे। बुरहानपुर के होटल उत्सव में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करेंगे। खंडवा के गौरीकुंज सभागृह में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करेंगे।

लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डा. महेन्द्र सिंह नीमच और मंदसौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व दिल्ली की प्रदेश प्रभारी अल्का गुर्जर उज्जैन पहुंचकर महाकाल मंदिर मंज दर्शन कर पूजन-अर्चन करेंगी। रतलाम लोकसभा के सैलाना में महिला सम्मेलन एवं महिला मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगी। इंदौर में महिला मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगी। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा इंदौर प्रवास पर रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस अंचल में 22 सभाएं लेने वाले हैं।

 

इंदौर के घटनाक्रम का बचाव किया प्रधानमंत्री ने

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन पूर्व धार और खरगोन में थे। दोनों स्थानों पर उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं ली। दोनों सभाओं की व्यवस्था और प्रबंधन का काम नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल कैलाश विजयवर्गीय से मंच पर चर्चा कर फीडबैक लिया बल्कि उनसे अलग से भी चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कैलाश विजयवर्गीय को दिए गए महत्व से स्पष्ट है कि भाजपा का नेतृत्व इंदौर के घटनाक्रम के कारण कैलाश विजयवर्गी से नाराज नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस तरह की तमाम अटकलों को खुद खारिज किया है। उन्होंने यहां तक कहा कि यदि कांग्रेस का प्रत्याशी नाम वापस ले ले तो इसमें भाजपा क्या कर सकती है। दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय के बारे में भाजपा में उनके विरोधी खेमा लगातार यह प्रचार कर रहा है कि बम कांड यानी 29 अप्रैल के घटनाक्रम के कारण भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व उनसे यानी कैलाश विजयवर्गीय से नाराज है। भाजपा में राष्ट्रीय नेतृत्व का मतलब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से होता है। देश के राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि मौजूदा भाजपा अटल बिहारी वाजपेई,लाल कृष्ण आडवाणी और कुशाभाऊ ठाकरे वाली भाजपा नहीं है बल्कि ये नई भाजपा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विपक्षी खेमे को हर तरह से ध्वस्त करने की रणनीति पर काम करने को पसंद करते हैं। इंदौर में जो हुआ वहीं गुजरात के सूरत में भी हुआ। सूरत में कांग्रेस के प्रत्याशी ने जानबूझकर अपना नामांकन खारिज करवा दिया। गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल ने सूरत में सभी निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन वापस करवा लिए। नतीजे में वहां भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध जीत गया। गुजरात में कांग्रेस ने भी इसी तरह लोकतंत्र की हत्या का शोर मचाया। जैसा इंदौर में मचाया जा रहा है। कांग्रेस के इस शोर भाजपा के भी कुछ नेता शामिल हो गए हैं। गुजरात के गांधीनगर में भाजपा ने विरोधियों के फॉर्म उठाने की कोशिश की थी। गांधीनगर में खुद अमित शाह लड़ रहे हैं। ज़ाहिर है जब अमित शाह को गुजरात में इस तरह की रणनीति से दिक्कत नहीं हुई तो वो इंदौर में ऐसी ही रणनीति पर कैलाश विजयवर्गीय से क्यों नाराज होंगे ?

 

देश के सबसे बेहतरीन कम्युनिकेटर हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

 

धार और खरगोन की सभा में जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद को पब्लिक से कनेक्ट किया उससे जाहिर है कि वह देश के सबसे बेहतरीन मास कम्युनिकेटर हैं। खरगोन में उन्होंने निमाड़ी बोली में अभिवादन किया तो स्थानीय पर्यटन स्थलों में सुविधाएं बढ़ाने की भी बात की।

खरगोन में पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में भारत माता की जय के साथ नर्मदे हर भी कहा। एक नारा देते हुए बोले कि मैं बोलूंगा नर्मदे, आप कहना सर्वदे। निमाड़ी बोली में सबको राम-राम किया। फिर बोले आरु काई हाल-चाल छै… सब मजाम छै।

इसी तरह धार के पीजी कालेज मैदान पर खचाखच भरे सभामंडप में पहुंचते ही पीएम मोदी ने आदिवासी अंचल में कुशलक्षेम पूछने की परंपरा को निभाते हुए वारलू छे का संबोधन दिया तो नर्मदा मैया के जयकारे भी लगवाए। उन्होंने बालीपुर धाम के संतों को भी प्रणाम किया। पीएम मोदी ने खरगोन में कहा कि जब मैं कार्यकर्ता था तो सुबह होने वाली जनसभा से कतराता था। मुझे लगता था कि सुबह 10 बजे कौन आएगा। मैं आपको सौ-सौ बार सलाम करता हूं कि आप इतनी सुबह आ गए। माताएं-बहनें सुबह-सुबह आशीर्वाद देने आ गईं।

 

 

000000000000

Next Post

शिवराज और सिंधिया का केंद्रीय मंत्री बनना तय, वीडी संगठन में हो सकते हैं पदोन्नत 

Fri May 10 , 2024
– मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को फ्री हैंड देगा आलाकमान, दबाव मुक्त होकर मोदी की गारंटी को लागू करने का प्रयास करेंगे मिलिंद मुजुमदार   भोपाल. 13 मई यानी सोमवार को मध्य प्रदेश में चुनाव समाप्त हो जाएंगे। प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर चौथे चरण में मतदान संपन्न […]

You May Like