रामपुर की बिटिया सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में बनी सचिव

सतना:विन्ध्य की माटी का सम्मान बढ़ाते हुए बिटिया प्रज्ञा ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में सचिव जैसा महत्वपूर्ण पद हासिल किया है.
जिले की रामपुर बाघेलान तहसील के अन्तर्गत बम्हौरी ग्राम से नाता रखने वाले भारतीय प्रशासनीक सेवा के प्रदेश के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी लक्ष्यधारी सिंह बघेल की पुत्री प्रज्ञा सिंह बघेल की इस प्रतिष्ठापूर्ण उपलब्धि ने यह जता दिया है कि विन्ध्य की बेटिया फाइटर प्लेन,भारतीय प्रशासनीक सेवा ,पुलिस सेवा ,शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अब तक अपनी उपलब्धियों से विन्ध्य का गौरव बढ़ा चुकी हैं.विधि ही एक ऐसा क्षेत्र बचा था.जिसमें अभी तक किसी बिटिया का नाम इस प्रकार से सामने नहीं आया था.जिसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा या कहा जा सके.

परिवार की होनहार इस बिटिया प्रज्ञा ने देश की सर्वोच्चतम अदालत में हुए प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में जीत हासिल कर अपनी काबिलियत की नई कहानी गढ़ दी है.प्रज्ञा की इस सफलता पर खुश पिता ने नवभारत से चर्चा में बताया कि प्रज्ञा शुरू से ही कुछ हटकर करना चाहती थी.प्राथमिक स्तर की पढ़ाई भोपाल से करने के बाद ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में प्रवेश लेने के बाद कभी उन्होने पीछे मुड़कर नहीं देखा.

यही वजह है कि पूना के प्रतिष्ठत भारतीय विधि सोसाइटी द्वारा संचालित पांच वर्षीय विधि पाठयक्रम में उन्हे 1998 में प्रवेश मिल गया.अपने समय का विधि अध्यापन का उत्कृष्ट संस्थान होने के कारण वहां से जो दिशा मिली उसके चलते प्रज्ञा ने दिल्ली जाकर सुप्रीम कोर्ट में ही प्रैक्टिस करना प्रारम्भ कर दिया.बताया गया है कि सुप्रीम कोर्ट के पिछले दिनों हुए चुनाव में प्रज्ञा ने सचिव पद पर खड़े अपने ही समकक्ष नौ प्रत्याशियों को पराजित कर लगभग पचास फीसदी से अधिक मत अकेले ही हासिल कर जीत दर्ज की.प्रज्ञा सिंह बघेल की इस सफलता ने विन्ध्य की बेटियों के लिए नए रास्ते का आगाज कर दिया है.

Next Post

आईपीसी बैंक कर्मियों की हडताल से किसान परेशान

Thu May 22 , 2025
इंदौर:आईपीसी बैंक की हड़ताल के चलते किसान परेशान हो रहे हैं,ना तो बैंक से लेनदेन हो रहा है और ना ही फाइनेंस की सुविधा मिल पा रही है। सोसाइटियों का भी काम ठप हो गया है. जिससे पूरे जिले के किसान परेशान हैं. गौरतलब है कि इंदौर प्रीमियर कोऑपरेटिव बैंक […]

You May Like