अजय भादू बनाए गए सरकारी ई-मार्केटप्लेस ‘जेम’ के सीईओ

नयी दिल्ली, 05 मार्च (वार्ता) केंद्र सरकार के वाणिज्य विभाग के अपर सचिव अजय भादू को सरकारी ऑनलाइन बाजार मंच (जेम) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का भी कार्यभार दिया गया है। जेम के सीईओ पद पर उनकी नियुक्ति तीन मार्च से प्रभावी हो गयी है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक श्री भादू वाणिज्य विभाग में अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों के अतिरिक्त यह भूमिका भी संभालेंगे। गुजरात कैडर के 1999 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी भादू को शहरी बुनियादी ढांचे के विकास सहित विविध क्षेत्रों में नीति निर्माण और कार्यान्वयन में दो दशकों से अधिक का अनुभव है।

मंत्रालय का कहना है कि श्री भादू को जेम की जिम्मेदारी ऐसे समय दी गयी है जब यह प्लेटफॉर्म टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) द्वारा संचालित अगली पीढ़ी के डिजिटल मार्केटप्लेस में परिवर्तित हो रहा है। वर्तमान में, जेम पर सरकारी विभागों द्वारा 4.58 लाख करोड़ रुपये के सामान और सेवाओं की खरीद की जा रही। इस प्लेटफार्म पर सकल कारोबार में साल-दर-साल 28.65 प्रतिशत की वृद्धि हो रही है।

 

 

Next Post

भारत और चीन पर दो अप्रैल से पारस्परिक टैरिफ लागू होंगे: ट्रम्प

Wed Mar 5 , 2025
वाशिंगटन/नयी दिल्ली, 05 मार्च (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी कठोर टैरिफ नीति का बचाव करते हुये कहा है कि चीन और भारत पर दो अप्रैल से उच्च टैरिफ लगाया जायेगा। श्री ट्रम्प ने कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए एक महत्वपूर्ण भाषण में टैरिफ लगाने के […]

You May Like