अयोध्या से उज्जैन जा रहे परिवार की कार पलटी, तीन घायल, शिवपुरी में हुआ हादसा

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में सुबह एक कार हादसे में हैदराबाद के एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। ये परिवार अयोध्या से उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए जा रहा था। हादसा मांगरोल गांव के पास हुआ। ओवरटेक करते वक्त कार के सामने गाय आ गई। कार अनियंत्रित होकर 8-10 बार पलटी और सड़क किनारे खंती में जा गिरी। कार में सवार अरुण कश्यप, उनकी पत्नी मल्लिका और 19 साल की बेटी चारवी गंभीर रूप से घायल हो गए।

कार चला रहे अरुण के भाई मुरली कश्यप को हल्की चोटें आईं। मुरली ने बताया कि 19 मई को चारवी का जन्मदिन मनाकर परिवार अयोध्या से उज्जैन दर्शन के लिए निकला था। पूरा परिवार तीन दिन पहले ही घर से निकला था और 19 तारीख को अयोध्या में बेटी का जन्मदिन मनाया। इसके बाद उज्जैन दर्शन के लिए जा रहे थे, और आगे अयोध्या लौटने की योजना थी। लेकिन शिवपुरी में ये हादसा हो गया।

Next Post

निःक्षय शिविर सम्मान समारोह का शुभारंभ

Wed May 21 , 2025
भोपाल: राज्यपाल मंगुभाई पटेल तथा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 100 दिवसीय निःक्षय शिविर अभियान सम्मान समारोह और स्वस्थ यकृत मिशन का राज भवन स्थित सांदीपनि सभागार में शुभारंभ किया। इस 100 दिवसीय अभियान के तहत टीबी उन्मूलन को नया बल मिलेगा । जबकि स्वस्थ यकृत मिशन से प्रदेशवासियों को […]

You May Like