मूँग की कम कीमत से किसानों में आक्रोश; बीज निगम से दर बढ़ाने की मांग

भोपाल। मप्र में मूँग की खरीदी की कीमत कम होने से अन्नदाता परेशान हैं. किसानों की मांग है कि बीज निगम इसकी दर राष्ट्रीय बीज निगम द्वारा तय की गई राशि के बराबर करे. इस विषय को लेकर किसानों ने कृषि विकास मंत्री से मुलाकात कर चर्चा भी की है. मंत्री ने अन्नदाताओं को आश्वासन दिलाया है कि उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा.

सोमवार को भोपाल में प्रेसवार्ता करते हुए किसानों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया. किसान भूषण सिंह बघेल ने कहा कि हरदा जिले के कृषकों द्वारा ग्रीष्म वर्ष 2023-2024 में मूँग बीज का उर्पाजन बीज निगम केन्द्र पर किया गया है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में विभागीय मंत्री से चर्चा की गई है. किसान बघेल ने कहा कि बीज निगम द्वारा केवल 7500/- प्रति क्विंटल पर उर्पाजन घोषित किया गया है, जबकि अन्य सहकारी संस्था राष्ट्रीय बीज निगम द्वारा कृषकों को राशि 9800/- क्विंटल का उर्पाजन दर घोषित किया गया है. ऐसे में कृषकों को बहुत अधिक क्षति होगी, जिसका भरपाई कृषक जीवन भर नही कर पायेगे.

 

Next Post

सात दिवसीय शार्ट टर्म कोर्स का समापन

Tue May 20 , 2025
ग्वालियर: माधव विधि महाविद्यालय एवं शोध केंद्र ग्वालियर में शार्ट टर्म कोर्स का समापन किया गया जिसका विषय आर्ट एंड टाइम मैनजमेंट इन टेक्चिंग था। यह कोर्स सात दिवसीय था। इस कोर्स के क्रम में समापन दिवस के मुख्य वक्ता माधव शिक्षा महाविद्यालय, ग्वालियर के सहायक प्रध्यापक डॉ योगेंद्र सिंह […]

You May Like