जनहितैषी योजनाओं से सरकार के प्रति बढ़ा जनता का विश्वास: उपाध्याय

भोपाल, 09 मई  भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव के मध्यप्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में जनहितैषी योजनाओं से सरकार पर जनता का विश्वास बढ़ा और सरकार के पक्ष में देश में ऐतिहासिक वातावरण बना हैं।

श्री उपाध्याय ने यहां लोकसभा के मुख्य चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं की आभार बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने इस विश्वास को पोलिंग बूथ तक ले जाकर मत के रूप में परिवर्तित करने का बडा दायित्व निभाया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हमें बूथ पर 370 वोट बढ़ाने और भाजपा गठबंधन को 370 से अधिक लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त करने के लक्ष्य को कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर हर घर तक पहुंचाया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का गौरव हासिल करने और भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बने इसके पीछे देवतुल्य निष्ठावान कार्यकर्ताओं की मेहनत है। भाजपा का कार्यकर्ता अपने सम्मान और स्वाभिमान के लिए राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए, भगवान राम के लिए, भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के विचार के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देता है। ऐसे हमारे सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का वे आभार व्यक्त करते हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवान दास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा और महापौर मालती राय ने भी संबोधित किया।

श्री उपाध्याय ने कहा कि 2014 के पहले पूरे देश में निराशा, अविश्वास, अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का बोलबाला था। कश्मीर में पत्थरबाजी, नक्सलवाद और आतंकवाद की घटना आम बात होती थीं, लेकिन श्री मोदी के नेतृत्व में आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। देश में असाध्य समझी जाने वाली समस्याएं प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही सब हल हो गई हैं। चाहे वह धारा 370 हो, भव्य राम मंदिर का विषय हो, ट्रिपल तलाक से मुस्लिम बहनों को आजादी हो, ऐसे देश हित में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अनेकों उल्लेखनीय और दमदार कार्य किये हैं।
भोपाल से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने आभार बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से भोपाल लोकसभा में प्रचंड कमल खिलेगा और भाजपा यहां ऐतिहासिक बहुमत से चुनाव जीतेगी। श्री शर्मा ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं का आभार कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद आप सभी लोग अपने निजी कार्य छोड़कर दिनरात पार्टी के कार्यों में समर्पित भाव से जुटे रहे।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने बैठक को संबोधित करते हए कहा कि मंडल, बूथ और मोर्चा के कार्यकर्ता हमारे संगठन की रीढ़ हैं। इन्हीं कार्यकर्ताओं की मेहनत से आज पार्टी भोपाल लोकसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज करने जा रही है। यह सिर्फ भाजप में ही संभव है कि चुनाव के बाद भी कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता बैठककरते हैं और उनका उत्साहवर्धन करने के साथ मार्गदर्शन करते हैं। कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार को चिर स्थाई बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत की है।

Next Post

रेल पटरियों से एक युवती का शव बरामद

Thu May 9 , 2024
भोपाल, 09 मई  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एम़ पी़ नगर थाना क्षेत्र के रचना नगर में पुलिस ने आज रेल पटरियों से एक युवती का शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर के रचना नगर में रेलवे ट्रेक पर एक युवती द्वारा आत्महत्या करने की सूचना आज […]

You May Like