छत्तीसगढ़ में पुलिस ने शव को बोरी में ठूस कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बिलासपुर (वार्ता) छत्तीसगढ़ में बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में आज जुनापारा पुलिस चौकी का अमानवीय चेहरा सामने आया है, जहां पुलिस ने शव को सम्मानजनक तरीके से न भेजकर बोरी में ठूस कर पोस्टमार्टम के लिए

भेजा। इस घटना से परिजनों में आक्रोश व्याप्त है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह ने कहा, पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल पहुंचाने में अगर पुलिस का सहयोग नहीं मिला तो यह गलत है. इस मामले को संज्ञान में लिया गया है। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई के भी संकेत दिए हैं।

तखतपुर के सकेरी निवासी उमाशंकर साहू के शव को जूनापारा पुलिस चौकी प्रभारी ने परिजन के हवाले कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाने कह दिया. पेट्रोलिंग गाड़ी और पुलिस जवान का कोई सहयोग नहीं दिया। इसके बाद परिजन अधेड़ मृतक के शव को बोरी में भरकर बाइक में लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम किया जा रहा है. फॉरेंसिंक टीम भी मौके पर पहुंची है।

इस मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर नाराजगी जताई है। परिजनों ने कहा कि उमाशंकर साहू गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद भी पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। हम लोग तीन दिन से लगातार उमाशंकर की खोजबीन कर रहे थे। परिजनों ने ही ग्रामीणों की मदद से उनका शव खोजा।

मृतक के परिजन रोहित साहू, फागुराम साहू ने बताया कि तीन दिन पहले लकड़ी काटने जंगल गए अधेड़ उमाशंकर साहू का क्षत विक्षत शव मिला है। जंगली जानवर के हमले से मौत होने की आशंका है। यह घटना जुनापारा चौकी के निमघाट जंगल की है।

Next Post

रिटायर्ड प्राचार्य व शिक्षकों को अवकाश नकदीकरण का लाभ दें: हाईकोर्ट

Sun May 18 , 2025
जबलपुर:हाईकोर्ट के जस्टिस डीडी बंसल की एकलपीठ ने सेवानिवृत्त प्राचार्य व शिक्षकों के हक में अवकाश नकदीकरण का लाभ प्रदान करने का राहतकारी आदेश पारित किया है। इसके लिए 90 दिन का समय दिया है. ⁷ याचिकाकर्ता सागर निवासी सेवानिवृत्त प्राचार्य मनोज कुमार कोष्टी सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक भगवती प्रसाद नागाइच […]

You May Like