पोल पर चढ़े बिजलीकर्मी को लगा करंट,नीचे गिरा, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

रतलाम। जिले के ग्राम धानासुता में बिजली पोल पर कार्य कर रहे आउटसोर्स कर्मचारी को करंट लग गया। वह कुछ पल वह पोल पर चिपका रहा फिर नीचे गिर गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से ग्रामीणों में रोष फैल गया तथा उन्होंने सडक़ पर धरना देकर व चक्काजाम कर बिजली कंपनी के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार कर्मचारी राकेश माली (36) निवासी ग्राम धानासुता शनिवार सुबह गांव में लगे एक बिजली पोल पर लाइन सुधारने के लिए चढ़ा था। वह काम करके नीचे उतरने वाला था, तभी उसे करंट लग गया। इससे वह ऊपर ही चिपक गया। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा एक व्यक्ति उसे उतारने के लिए पोल पर चढ़ा। उसके पास तक पहुंचता उसके पहले ही राकेश गिर गया। ग्रामीणों ने उसे उठाया तथा एक वाहन से अस्पताल लेकर पहुंचे। बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान, ग्रामीण कार्यपालन यंत्री शैलेंद्र गुप्ता आदि प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बिजली कंपनी पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए लापरवाही बरतने वाले पर कार्रवाई की मांग की।

Next Post

तिरंगा यात्रा: सैनिकों के सम्मान में शहरवासी मैदान में

Sat May 17 , 2025
शाजापुर। पहलगाम में हुए हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह द्वारा पाकिस्तानी सेना पर किए गए प्रहार और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नगर में शनिवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई. तिरंगा यात्रा में हर वर्ग, हर समाज और हर जगह से लोग […]

You May Like