प्रीमियर लीग में केवल कप्तानों को रेफरी से बात करने की अनुमति

लंदन (वार्ता) प्रीमियर लीग सीजन 2025-26 में केवल कप्तानों को ही खेल के प्रमुख फैसलों के बारे में रेफरी से बात करने की अनुमति होगी।

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल एसोसिएशन बोर्ड (आईएफएबी) ने कहा है कि नये नियमों के तहत खेल के प्रमुख फैसलों के बारे में रेफरी से बात करने की अनुमति होगी।

आईएफएबी ने एक बयान में कहा, “इन नए दिशानिर्देशों को खेल के नियमों 2025-26 में शामिल किया जाएगा, ताकि उन प्रतियोगिताओं में केवल कप्तान द्वारा विशिष्ट परिस्थितियों में रेफरी के पास जाने के सिद्धांत को लागू किया जा सके।”

उन्होंने कहा, “ये नए दिशानिर्देश एक जुलाई 2025 से प्रभावी होंगे, लेकिन उस तिथि से पहले शुरू होने वाली प्रतियोगिताएं इन्हें पहले लागू कर सकती हैं।”

 

Next Post

जैकलीन फर्नांडीस ने कान्स फिल्म फेस्टिबल में बिखेरा जलवा

Sat May 17 , 2025
कान्स, (वार्ता) बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस ने प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में जलवा बिखेर दिया। इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 काफी चर्चा में है। इस मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अपना जलवा बिखेर रहे हैं।फ्रांस के रिवेरा शहर में चल रहे कांस फिल्म फेस्टिवल 2025 में […]

You May Like