चारों ज़ोन में सक्रिय हुई FSL यूनिट, ACP ने दिखाई हरी झंडी

इंदौर: अनुसंधान प्रणाली को वैज्ञानिक और तकनीकी रूप से और अधिक बनाने के लिए शहर के चारों ज़ोन में सीन ऑफ क्राइम यूनिट यानि कि एफएसएल की तैनाती की गई है. जिसके तहत अब शहर के प्रत्येक ज़ोन को एक अत्याधुनिक एफएसएल वाहन दिया गया है, जो तुरंत घटना स्थल पर पहुँच कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने का काम करेगा।

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में तैयार इन वाहनों को अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय, पलासिया से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) प्रकाश परिहार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीमती सीमा अलावा, ज़ोनल वैज्ञानिक अधिकारी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे.

एडिशनल कमिश्नर श्रीवास्तव ने कहा कि अपराधों की गहन और सटीक विवेचना के लिए डिजिटल और वैज्ञानिक साक्ष्य अत्यंत आवश्यक हैं. इन एफएसएल यूनिट्स के माध्यम से घटनास्थल का त्वरित निरीक्षण और साक्ष्य संग्रहण कर अपराधियों के खिलाफ मज़बूत केस तैयार कर उन्हें सख्त सजा दिलाई जा सकेगी. इन नई यूनिट्स के सक्रिय होने से इंदौर पुलिस की जांच प्रक्रिया में तीव्रता और पारदर्शिता दोनों आएंगी.

Next Post

धान व गेंहू का भुगतान न किया जाना किसान के साथ अन्याय

Fri May 16 , 2025
जबलपुर: भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिले के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से सर्किट हाउस में मुलाकात कर किसानों की समस्याओं व मांगों का दस सूत्रीय ज्ञापन पत्र सौंपा। किसान संघ के जिला मंत्री धनंजय पटैल ने किसानों के धान व गेंहू के रूके […]

You May Like