मिलावटी पनीर: खाद्य सुरक्षा टीम ने 20 किलो पनीर नष्ट कर सैंपल जांच के लिए भेजे

सतना : खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा डेयरी दुकान की जांच करते हुए 20 किलो संदिग्ध पनीर को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया.शहर में खराब गुणवत्ता की पनीर बेचे जाने की शिकायत मिलने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक बिहारी गौर, शीतल सिंह और अशोक कुमी की टीम गुरुवार को स्टेशन रोड पर स्थित शिव डेयरी नामक प्रतिष्ठान में पहुंची.

जहां पर की गई जांच के दौरान वहां पर मौजूद पनीर की गुणवत्ता को लेकर गंभीर संदेह सामने आया. लिहाजा खराब गुणवत्ता पाए जाने पर दुकान में मौजूद 20 किलो पनीर को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया. नष्ट कराई गई पनीर की कीमत 5 हजार रु आंकी गई. इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने तीन अलग अलग बैच के पनीर के नमूने एकत्र कर लिए. वहीं अलग से रखी गई दही का नमूना भी लिया गया. सभी नमूनों को सीलबंद कर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेज दिया गया.

Next Post

निर्माण से पहले बिल्डिंग मटेरियल की सख्त टेस्टिंग अनिवार्य

Fri May 16 , 2025
सतना: ननि बैठक में महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने सभी अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों को समय पर पूरा किया जाए और कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री मानक स्तर की हो और कार्य शुरू […]

You May Like