रोम (वार्ता) जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी लेरेंजो मुसेटी ने गुरुवार को इटैलियन ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली।
आज यहां खेले गये क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मुसेटी ने ज्वेरेव को सीधे सेटों में 7-6, 6-4 से हराकर उन्हें लगातार दूसरी खिताबी दौड़ से बाहर कर दिया। यह मुकाबला दो घंटे 15 मिनट तक चला।
सेमीफाइनल में लेरेंजो मुसेटी और कार्लोस अल्काराज के बीच भिड़ंत होगी।
