नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना ने लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि से किया सम्मानित

नयी दिल्ली (वार्ता) दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और भारत के भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना ने लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि से सम्मानित किया है।

भारत सरकार की साप्ताहिक आधिकारिक पत्रिका गजट ऑफ इंडिया के अनुसार यह नियुक्ति 16 अप्रैल 2025 से प्रभावी हुई है। नीरज 26 अगस्त 2016 को नायब सूबेदार के रूप में भारतीय सेना में जूनियर कमीशंड अधिकारी के रूप में पहली बार शामिल हुए थे।

इसके दो वर्ष बाद नीरज को एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार मिला और फिर 2021 में खेल रत्न से सम्मानित किया गया। इस वर्ष उन्हें सूबेदार के पद पर पदोन्नत किया गया। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज को 2022 में भारतीय सेना के सर्वाेच्च शांतिकालीन सम्मान परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

Next Post

‘जय हनुमान’ प्रस्तुत करेंगे भूषण कुमार

Thu May 15 , 2025
मुंबई, (वार्ता) जानेमाने फिल्म निर्माता भूषण कुमार , मैथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित आगामी पौराणिक महाकाव्य ‘जय हनुमान’ प्रस्तुत करेंगे। फिल्म जय हनुमान का निर्देशन प्रशांत वर्मा ने किया है और इसमें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता ऋषभ शेट्टी भगवान हनुमान की भूमिका में हैं, जो इस तरह की महत्वपूर्ण भूमिका […]

You May Like