कर्नल सोफिया को ‘आंतकवादियों की बहन’ बताना सेना, देश का अपमान: हुड्डा

चंडीगढ़, 14 मई (वार्ता) हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य के एक मंत्री द्वारा देश की बहादुर सैन्य अधिकारी एवं भारत की बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी को ‘आतंकवादियों की बहन’ बताना न सिर्फ सेना का, बल्कि देश का भी अपमान है।

श्री हुड्डा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी की महिला विरोधी मानसिकता लगातार सामने आ रही है। पहलगाम आतंकी हमले में शहीद जांबाज नौसेना अधिकारी की पत्नी को ट्रोल किया, फिर विदेश सचिव विक्रम मिस्री की बेटी को और अब भाजपा के मंत्री एक होनहार और बहादुर बेटी सोफिया क़ुरैशी के लिए ऐसी अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद का ढोंग पीटने वाली भाजपा अपने मंत्री का अविलंब इस्तीफा ले और देश से मांफी मांगे। श्री हुड्डा ने कहा कि हिंदुस्तान की सेना पर पूरे देश को गर्व है।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के जनजातीय कल्याण मंत्री विजय शाह का विवादास्पद बयान सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

Next Post

अज्ञात वाहन ने कुचला, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

Wed May 14 , 2025
जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत ग्राम धनेटा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया टक्कर इतनी जोरदार रहे कि हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है भाई घटना को अंजाम […]

You May Like