कोहली का नाम भारतीय क्रिकेट इतिहास में दर्ज रहेगा: रेवंत

हैदराबाद, (वार्ता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सोमवार को महान क्रिकेटर विराट कोहली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका नाम भारतीय क्रिकेट के इतिहास में दर्ज रहेगा।

टेस्ट क्रिकेट से विराट के संन्यास पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर पोस्ट किया और खेल में पूर्व भारतीय कप्तान के असाधारण योगदान की सराहना की। उन्होंने कोहली को एक अत्यंत अनुशासित और प्रतिबद्ध खिलाड़ी बताया, जिन्होंने अनेक रिकॉर्ड बनाए तथा देश के लाखों युवा खिलाड़ियों को प्रेरित किया।

श्री रेवंत रेड्डी ने भारतीय क्रिकेट की विरासत में एक उल्लेखनीय अध्याय जारी रखने के लिए कोहली की सराहना की और उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से परे उनकी यात्रा के अगले चरण में बड़ी सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं दीं।

Next Post

जम्मू कश्मीर में दुश्मन के किसी ड्रोन की सूचना नहीं है, स्थिति शांतिपूर्ण : सेना

Tue May 13 , 2025
जम्मू (वार्ता) भारतीय सेना ने सोमवार देर शाम कहा कि जम्मू कश्मीर में फिलहाल दुश्मन के किसी ड्रोन की सूचना नहीं है और स्थिति शांत तथा पूरी तरह नियंत्रण में है। सेना ने एक बयान में कहा, “फिलहाल दुश्मन के किसी ड्रोन की सूचना नहीं है। स्थिति शांत और पूरी […]

You May Like