
जबलपुर। कालीघाट में स्नान करने दो दोस्त पानी के तेज बहाव में बह गए। सूचना पर मौके पर पहुंची ग्वारीघाट पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने रेस्क्यू करते हुए दोनों की लाश बरामद कर ली है।
बताया जाता है कि सुमित दुबे और बिजेंद्र मरकाम 17 साल सुबह अपने अन्य 3 साथियों के काली घाट में नहाने गए थे। सुमित और बिजेंद्र तेज बहाव में बह गए।
बिजेंद्र के पिता संतोष मरकाम पुलिस महकमें में उप निरीक्षक हैं, वर्तमान में वह पन्ना जिला में पदस्थ हैं। इससे पहले संतोष मरकाम थाना कुंडम और बरेला में भी पदस्थ रहे चुके हैं।
सुमित के पिता सीपी दुबे प्रधान आरक्षक हैं और थाना ग्वारीघाट में पदस्थ रहते हुए थाना का वाहन चलाते हैं।
