ग्वालियर: एक पुलिसकर्मी का ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक से एंट्री वसूलने का वीडियो सामने आया है. जिसमें वह ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक से रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहा है.वीडियो में दिख रहा है कि बुलेट पर सवार एक पुलिसकर्मी एक कोने में गाड़ी को रोकता है. इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक आकर उसके हाथ में रुपये थमा देता है. घटना माधौगंज इलाके की है.
जब इस घटना का वीडियो सामने आया तो पुलिस अफसर सक्रिय हुए और ग्वालियर एसएसपी ने मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस कर्मी की पहचान की और उसे सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया है.
उक्त पुलिस कांस्टेबल की चौथी बार वसूली कैमरे में कैद हुई है.अफसरों ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि रिश्वत लेने वाला पुलिस कर्मी माधौगंज में पदस्थ आरक्षक जगदीश जाट है. इस मामले में थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा से जानकारी चाही गई तो उनका कहना है कि वीडियो उनके पास भी पहुंचा है और उसकी जांच कराई जा रही है. आरक्षक की पहचान हो गई है और अफसरों को इसकी जानकारी दी है. पुलिस अफसरों ने पुलिसकर्मी जगदीश जाट को सस्पेंड कर दिया है.
