इंदौर: गोरीनगर क्षेत्र में रहने वाली वृद्धा पर घर की सीमेंट की छज्जा गिरने से मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए बड़े अस्पताल में भर्ती कराया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वृद्धा का नाम मनोरमा पति प्रेम कुमार 65 साल है। पड़ोसी रॉबिन ने बताया कि मनोरमाबाई लगभग 8 बजे अपने पड़ोसी महेश के साथ बाहर के कमरे में बात कर रही थी तभी उनके ऊपर छज्जा गिर गया। सर में गंभीर चोट लगे के चलते उन्हें बड़े अस्पताल लाया गया जहां उनकी मौत हो गई।
इस हादसे में महेश को भी चोट आई है। पुलिस ने बताया कि मनोरमा के पति की लगभग 2 साल पहले मौत हो चुकी है। उनका एक बेटा और बेटी भी काफी पहले शांत हो चुके हैं। रिश्तेदार और आसपास के लोग भी उनका ध्यान रखते थे। रॉबिन ने बताया कि आसपास के लोगों की मदद से उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। हीरानगर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
