श्री समर्पण श्री का स्वास्थ्य सेवाओं पर विरोध प्रदर्शन

नर्मदापुरम। जिला मुख्यालय की लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के खिलाफ समाजसेवी संस्था श्री समर्पण श्री ने मोर्चा खोल दिया है। संस्था के सदस्यों ने जिला चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की। संस्था के स्वदेश सैनी ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में मृत शरीर भी सुरक्षित नहीं है। हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में मृत युवक का शव मर्चुरी में रखा गया था, जहां आवारा कुत्तों ने शव को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस अमानवीय घटना ने प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है। संस्था ने लापरवाह कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि सुधार नहीं हुआ तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

Next Post

वन ग्राम कुकबाड़ा में वनरक्षक पर हमला

Mon May 12 , 2025
रायसेन। बम्होरी-वन परिक्षेत्र बम्होरी के वन ग्राम कुकबाड़ा में वन रक्षक जितेंद्र लोधी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया गया है कि वन रक्षक जितेंद्र लोधी जंगल में डियूटी के दौरान भृमण के बाद गांव पहुंचे थे वहां पर जालम सिंह भील ने अपनी ज़मीन का सत्यापन […]

You May Like