दतिया रेलवे स्टेशन पर अब वंदे भारत और गोंडवाना भी रूकेगी

दतिया। मां पीताम्बरा नगरी दतिया रेलवे स्टेशन पर अब दो रेलगाड़ियों के ठहराव की स्वीकृति और मिल गई है। जेडआरयूसीसी सदस्य धीरज बंसल ने बैठक में दतिया में रेलगाड़ियों के ज्यादा से ज्यादा ठहराव का मुददा उठाया था।

बंसल ने कहा कि दतिया की पावन धरा तीर्थ नगरी है। यहां रेलों के ज्यादा से ज्यादा ठहराव से मां पीतांबरा के दर्शन करने आने वाले लोगों को एक साधन मुहैया हो जायेगा। पीतांबरा माई के दर्शन के लिये देश ही नहीं विदेशों से भी लोग आते है। रेल यातायात और पर्यटकों के बढ़ने से लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इसी के मददेनजर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने गाड़ी संख्या. 22469 / 22470 खजुराहो- हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या. 12409 / 12410 रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस का ठहराव स्वीकृत कर दिया है। उन्होंने बताया कि यह हर्ष का विषय है अब दतिया में इन दो गाड़ियों के ठहराव से पर्यटन को ओर बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इसकी स्वीकृति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है।

Next Post

विंध्याचल एक्सप्रेस महीनों से चल रही लेट

Sun May 11 , 2025
  जबलपुर। शहर से रोजाना आसपास के क्षेत्रों में अप डाउन करने वाले यात्रियों का सबसे बेहतरीन विकल्प 11272 विंध्याचल एक्सप्रेस के रूप में रहता था जो भोपाल से चलकर जबलपुर और नरसिंहपुर के रास्ते इटारसी तक जाती है, यह ट्रेन अब पिछले कुछ महीनों से लेट चल रही है। […]

You May Like