कातिल के घर में तोड़फोड़, शव रखकर प्रदर्शन

 

विहिप कार्यकर्ता की हत्या से भड़का आक्रोश, पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

 

जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत शोभापुर व्हीकल मोड के पास जंगल में की गई विहिप कार्यकर्ता की हत्या के बाद आक्रोश भड़क गया है। रविवार को शव पीएम के बाद घमापुर निवास पहुंचा तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजन शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोए। इसके बाद जब शव को अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम ले जाया जा रहा था जैसे ही शव यात्रा सरकारी कुआं के पास पहुंची तो वहां रास्ते में आरोपित शुभम तिवारी का घर देख यात्रा में शामिल लोग आक्रोशत हो गए और कातिल के घर के सामने शव को रखकर प्रदर्शन करने लगे। उसके घर पर पथराव करते हुए तोड़फोड़ कर दी।हालांकि घर में ताला लगा हुआ था। गुस्साएं लोगों ने घर का गेट तोड़ने के साथ बाहर खड़ा ऑटो पलटा दिया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स पहुंच गया और आक्रोशितजनों को समझाइश दी। जिसके बाद शव को मुक्तिधाम ले जाया गया जहां पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार हुआ।

विदित हो कि गोलू उर्फ अमन श्रीवास 22 वर्ष निवासी घमापुर निवासी का दोस्त शुभम तिवारी, साहिल डेनियम समेत अन्य के साथ आठ मई को बरगी घूमने गया था। इसके बाद उसके दोस्त तो वापिस आ गए थे लेकिन अमन वापिस नहीं लौटा था चिंतित परिजन उसकी तलाश करते रहे लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजन घमापुर थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराते हुए उसके दोस्तों पर शक जाहिर किया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर युवक के दोस्तों से पूछताछ की। पहले तो उन्होंने गुमराह किया लेकिन जब सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने हत्या करना स्वीकार किया। इसके साथ ही शव को व्हीकल मोड के पास जंगल में फेंकना बताया था। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजने के बाद आरोपित साहिल और शुभम को हिरासत में ले लिया था। पीएम के बाद जब शव यात्रा मुक्ति धाम ले जायी जा रही थी तभी आरोपित शुभम निवासी सरकारी कुआं के घर के सामने परिजनों ने शव को रखकर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं आरोपी के पिता की दुकान शीतलामाई में है जहां भी आक्रोशितजन तोड़फोड़ करने पहुंचे थे हालांकि पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आक्रोशितजनों को समझाइश देते हुए उन्हें शांत कराया।

Next Post

सडक़ हादसे में दो बुजुर्गों की मौत

Sun May 11 , 2025
शाजापुर, 11 मई. बीती रात सारंगपुर-भैंसवा माता रोड पर हुए सडक़ हादसे में घायल दो बुजुर्गों की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमनारायण पिता टीकाराम भंडारी 64 और ब्रह्म स्वरूप पिता केशर सिंह नागर 60 बाइक से राजगढ़ जिले के ग्राम पांदा […]

You May Like