तिराना, 11 मई (वार्ता) अल्बानिया में रविवार को संसदीय चुनावों के लिए मतदान हो रहा है।
विदेश में रहने वाले मतदाताओं सहित कुल 37 लाख पात्र मतदाता 11 राजनीतिक दलों और गठबंधनों के 140 संसद सदस्यों को चुनने के लिए मतदान करेंगे। देश भर में 5,225 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जो स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे खुले और स्थानीय समयानुसार शाम सात बजे बंद हो जाएंगे। जुलाई 2022 में यूरोपीय संघ के साथ औपचारिक रूप से जुड़ने की वार्ता शुरू करने के बाद से अल्बानिया में ये पहले संसदीय चुनाव है।
