यूक्रेन में रूसी हमले में मरने वालों की संख्या 28 हुयी

कीव, 01 अगस्त (वार्ता) यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों में तीन बच्चों सहित मृतकों की संख्या बढ़कर 28 हो गयी है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यूक्रेन की राज्य आपातकालीन सेवा ने बताया कि गुरुवार को हुए हमले में 159 लोग घायल भी हुये हैं। सबसे ज़्यादा नुकसान स्वियातोशिंस्की जिले में हुआ, जहां एक नौ मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह कर नष्ट हो गया। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

 

Next Post

सुरों के सम्राट रफी को गीतांजलि ग्रुप की संगीतमय श्रद्धांजलि

Fri Aug 1 , 2025
सिवनी। मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर गीतांजलि कराओके सिंगर ग्रुप ने डी ग्रैंड अग्रोहा लॉन में एक संगीतमय संध्या का आयोजन कर सुरों के सम्राट को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में रफी साहब के कालजयी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। छिंदवाड़ा से आए कलाकार दयाराम, माया आतराम, राकेश और […]

You May Like