शॉर्ट सर्किट से मेडिकल एजेंसी में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

भिंड: लहार नगर के पचपेड़ा तिराहे पर दिलीप पाठक के मकान में स्थित दिव्या मेडिकल एजेंसी में आज तड़के बिजली के शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई. आग लगने के कारण दुकान में फर्नीचर एवं दवाइयां आदि सामान मिलाकर लगभग 8 से 10 लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया.

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया. जानकारी के अनुसार दिव्या मेडिकल एजेंसी के संचालक तुषार बघेल निवासी बुद्धपुरा ने बताया कि आज तड़के बिजली के शॉर्ट सर्किट से एजेंसी में आग लग गई. आग लगने के कारण लगभग 10 लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया.

Next Post

मंधाना का शतक, भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को दिया 343 रनों का लक्ष्य

Sun May 11 , 2025
कोलंबो 11 अप्रैल (वार्ता) स्मृति मंधाना (116) की शतकीय, हरलीन देओल (47), जेमिमाह रॉड्रिग्स (44) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (41) की शानदार पारियों की मदद से भारतीय महिला टीम ने रविवार को त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के फाइनल में मुकाबले में श्रीलंका को जीत के लिए 343 रनों का लक्ष्य दिया। […]

You May Like