मंधाना का शतक, भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को दिया 343 रनों का लक्ष्य

कोलंबो 11 अप्रैल (वार्ता) स्मृति मंधाना (116) की शतकीय, हरलीन देओल (47), जेमिमाह रॉड्रिग्स (44) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (41) की शानदार पारियों की मदद से भारतीय महिला टीम ने रविवार को त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के फाइनल में मुकाबले में श्रीलंका को जीत के लिए 343 रनों का लक्ष्य दिया।

आज यहां भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े। भारत का पहला विकेट 15वें ओवर में प्रतिका रावल (30) के रूप में गिरा। उन्हें इनोका रनावीरा ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी हरलीन देओल ने स्मृति मंधाना के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिये 120 रनों की साझेदारी हुई। 33वें ओवर में देवमी विहंगा ने स्मृति मंधाना को आउट कर श्रीलंका को दूसरी सफलता दिलाई। स्मृति मंधाना ने 101 गेंदों में 15 चौके और दो छक्के लगाते हुए (116) रनों की शतकीय पारी खेली। इसके बाद 37वें ओवर में देवमी विहंगा ने अपना अर्धशतक बनाने जा रही हरलीन देओल (47) को अपनी ही गेंद पर कैच आउटकर पवेलियन भेज दिया। वहीं कप्तान हरमनप्रीति कौर ने 30 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाते हुए (41) रन बनाये। उन्हें सुगंधिका कुमारी ने आउट किया। भारत का पांचवां विकेट ऋचा घोष (आठ) के रूप में गिरा। 46वें ओवर की आखिरी गेंद पर सुगंधिका कुमारी ने जेमिमाह रॉड्रिग्स 29 गेंदों में (44) रन को आउट कर श्रलंका को छठे सफलता दिलाई। अमनजोत कौर 12गेंदों में (18) रन बनाकर सातवें विकेट के रूप में आउट हुई। भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों मेंं सात विकेट पर 342 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

श्रीलंका की ओर सुगंधिका कुमारी मल्की मदारा और देवमी विहंगा ने दो-दो विकेट लिये। इनोका रनावीरा ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम पर ट्रम्प की घोषणा करती है हैरान: कांग्रेस

Sun May 11 , 2025
नयी दिल्ली, 11 मई (वार्ता) कांग्रेस ने पाकिस्तान और भारत के बीच चल रहे संघर्ष के विराम को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की घोषणा को हैरान करने वाला करार देते हुए रविवार को कहा कि दो देशों के बीच के मसले का अंतरराष्ट्रीयकरण नहीं किया जाना चाहिए। कांग्रेस महासचिव […]

You May Like