जबलपुर: माढोताल थाना अंतर्गत चुंगी नाका आईटीआई तिराहा में अज्ञात ने केन्द्रीय विद्यालय में पदस्थ कनिष्ठ सहायक सचिवालय पर कांच की बॉटल से हमला कर दिया हमले में वह तो बच गए लेकिन स्कूटी मेें बैठी उनकी पत्नी घायल हो गई।
पुलिस के मुताबिक दीपक गुप्ता निवासी शंकर नगर आईटीआई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह केन्द्रीय विद्यालय में कनिष्ठ सहायक सचिवालय के पद पर पदस्थ है। जब वह शिव नगर से अपने घर की तरफ स्कूटी से पत्नि सोनाली गुप्ता के साथ जा रहे थे जैसे ही चुंगी नाका आईटीआई तिराहा पहुंचे तभी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन पर हमला करते हुए एक बोतल फेंकी जो पत्नि सोनाली गुप्ता को लग गई जिससे उसके चेहरे में चोट आई गई।
